जो कहती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है भाजपा: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर। केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय पर आज मंगलवार को भाजपा जिला बस्तर द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव और सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे।
श्री देव ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए 25 जून तक चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया। श्री देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो घोषणा करते हैं, उसे धरातल पर साकार रूप देते हैं। केंद्र में स्थापित भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ा है, मजबूत हुआ है। दुश्मनों को घर में घुसकर भारत धूल चटाता है। मोदी सरकार के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के सभी कार्य धरातल पर दिखते हैं। आमजनों को केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है और लगातार मिल रहा है। किरण देव ने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को जुड़ना है और निर्धारित कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों के मध्य पहुंचना है। श्री देव ने कहा कि जिन्हें भी कार्यक्रम विषयक दायित्व सौपें गए हैं, वे दायित्व का निर्वहन बडी़ गंभीरता से करें। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश समृद्ध व शक्तिशाली हुआ है। भारत का प्रत्येक नागरिक इस बेहतर बदलाव को समझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है व जनहित की योजनाओं को जन जन तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष व संकल्प से सिद्धि तक अभियान के संयोजक रुपसिंह मंडावी ने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया। आयोजन के समापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में बलिदान हुए कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, व्हीएस राजपूत, ललिता बघेल, बाबुल नाग, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
____

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *