खेत में लगाए झटका करंट तार की चपेट में आने से बच्ची की मौत
जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा में सोमवार सुबह करीब 6 बजे खेत में लगाए करंट तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची फुटू निकालने के लिए खेत गई थी। खेत मालिक किसान द्वारा जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार में कथित तौर पर सीधे बिजली लाइन से करंट प्रवाहित किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
More Stories
गरीबों के निवाले पर डाका! 50 क्विंटल में से गायब हुए 2 क्विंटल चावल, 6-7 परिवार रहेंगे भूखे
जगदलपुर। सरकार गरीबों के पेट भरने के लिए अनाज भेजती है, लेकिन बस्तर में वही अनाज गोदाम से राशन दुकान...
दीपा सागर मृत्यु मामला: पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच, पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत का उल्लेख
जगदलपुर। शहर के बाफना लाइफस्टाइल कपड़ा दुकान में कार्यरत युवती दीपा सागर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच...
नगरनार प्लांट में हॉट कॉइल उत्पादन का कीर्तिमान
जगदलपुर। एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट ने हॉट कॉइल उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्लांट ने 3 नवंबर...
नगरनार में लव जिहाद की कोशिश नाकाम
जगदलपुर। आज ग्राम पंचायत नगरनार में रहने वाले मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को विवाह प्रस्ताव का मामला सामने आने...
दीपा सागर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले जिला कांग्रेस पदाधिकारी,सौंपा ज्ञापन …
जगदलपुर।बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज दंतेश्वरी वार्ड निवासी दीपा सागर मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को...
पटवारियों की मांगें जल्द पूरी करे सरकार: अधिवक्ता अवधेश कुमार झा
*जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उठाई जा रही आवाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
