भाजपा समर्थित सरपंच की अविश्वास प्रस्ताव में हुई हार

जगदलपुर:- भाजपा समर्थित सरपंच नेहरू लाल साहू अविश्वास प्रस्ताव में हारे- प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाद भी उल्बा ग्राम पंचायत के सरपंच नेहरू साहू अविश्वास प्रस्ताव में पराजित हो गये । ग्राम पंचायत में कुल 12 पंच है जिसमें 9 पंच विरोध में वोट किया सरपंच को मात्र 2 मत मिले । ग्राम पंचायत के सभी पंच उनके व्यवहार से भारी प्रताड़ित थे । चुनाव हुये मात्र 18 माह हुये है और प्रदेश में भाजपा की सरकार और विधायक होने के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका । उनके ऊपर भारी भ्रष्टाचार का आरोप भी है। और गांव में उनके द्वारा भारी मनमानी का आरोप भी है। उनके साथ रहने वाले पंचों ने उनके तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ एक जूट होकर उन्हें पद से हटा दिया । पद से हट जाने से गांव में खुशी का माहौल है। कुछ नेताओं ने किया लेकिन पंचों की एक जुटता के सामने किसी की कुछ नहीं चली पढ़े लिखे व्यक्ति को गांव वालों ने सरपंच तो बनाया लेकिन उनके अहंकार ने उसे ले डूबा । वर्तमान में जिला रायपुर ग्रामिण भाजपा के मिडिया प्रभारी भी है। कुछ नेताओ ने मेहनत भी बहुत की लेकिन अहंकार का इल्लाज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *