अखबार की पहल को सराहा वरिष्ठ पत्रकारों ने

जगदलपुर। जागरण ग्रुप के समाचार पत्र नई दुनिया के रायपुर संस्करण में बस्तर जिले से छप रही खबरें शहर में चर्चा का विषय बन गई हैं। शहर के आम नागरिक और पत्रकार समाचार पत्र द्वारा जगाई जा रही शिक्षा की अलख की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
दरअसल नई दुनिया समाचार पत्र ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते है बस्तर के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी सकारात्मक खबरों का प्रकाशन शुरू किया है। बस्तर के सुदूर एवं संवेदनशील गांवों में शिक्षा के प्रति आ रही जागरूकता और जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल द्वारा की जा रही रचनात्मक पहल को लेकर खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। पिछले अंक में दरभा विकासखंड के ग्राम गड्डोपारा की खबर छपी थी, जिसमें बताया गया था कि 2019 के बाद पहली बार गांव का मिडिल स्कूल फिर से शुरू हो सका है और इस स्कूल की छठवीं कक्षा में 7 बच्चों ने दाखिला लिया है। यह खबर आज शहर में चर्चा का केंद्र रही। चाय की गुमटी पर सुबह सुबह जुटे शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार यह कहते सुने गए अखबार की पहल सराहनीय है। नई दुनिया अखबार समाज में शिक्षा , स्वस्थ जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर जो अलख जगा रहा है वह निसंदेह एक जागरूक अखबार की भूमिका है। आज की इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार मिश्र, श्रीनिवास रथ, संजय जैन और समाजसेवी व्यवसायी राम शिरोमणि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
नई दुनिया की यह खबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नजरों से भी गुजरी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने खबर के साथ ट्वीट किया कि-“बस्तर के गांवों के स्कूलों में रौनक़ लौटी, बेहतर शिक्षा की आस में उत्साहित नौनिहाल स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन स्कूलों को शिक्षक मिले। विशेषकर बस्तर क्षेत्र के स्कूल जो माओवाद का दंश झेल रहे थे, उन्हें राहत मिली है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *