बीजापुर में माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद, 955 डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त

बीजापुर – बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। थाना उसूर क्षेत्र के ग्राम पुजारीकांकेर के पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्र में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया विस्फोटक और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का डंप बरामद किया गया है। संयुक्त कार्रवाई जिला बल और 204 कोबरा बटालियन की टीम द्वारा की गई।
204 कोबरा बटालियन की आसूचना शाखा से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने पुजारीकांकेर के दक्षिण-पूर्व दिशा में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री का पता चला। सावधानीपूर्वक तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
बरामद सामग्री में 455 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 500 नग नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर शामिल हैं। इसके अलावा 2 मल्टीमीटर, 2 रेडियो सेट बैटरी चार्जर कप, 2 कॉपर प्रोटोटाइपिंग बोर्ड (PCB), मल्टी USB पोर्ट कार्ड रीडर, मोबाइल चार्जर, लैपटॉप एडाप्टर, 12 वोल्ट FM/AM पावर एंटीना, टेलीस्कोपिक एंटीना, डेटा केबल, करीब 8 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, रिले कंट्रोल सर्किट बोर्ड, स्नैप हुक तथा नक्सल साहित्य भी बरामद किया गया है।
बरामद विस्फोटक एवं अन्य सामग्री को थाना उसूर पुलिस द्वारा विधिवत जब्त कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *