जगदलपुर में नजर आ रहा है असली सुशासन; बोलने लगे हैं मेयर संजय पाण्डेय के काम

अर्जुन झा-
जगदलपुर। किसी भी गांव, कस्बे और शहर की तरक्की की पहचान वहां की सड़कों से होती हैं और यही सड़कें विकास का पैमाना भी होती हैं, क्योंकि सड़कों के जरिए ही विकास के दूसरे संसाधन पहुंचते हैं। अब हमारे जगदलपुर में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन वाली सरकार के असली सुशासन की झलक सड़कों पर दिखाई देने लगी है। महापौर संजय पाण्डेय की निगहबानी में बनवाई जा रही सड़कें असल सुशासन की तस्वीर पेश कर रही हैं।

पहले सड़कें बरिश की पहली बौछार भी नहीं झेल पाती थीं। अब शहर में जो सड़कें महापौर संजय पाण्डेय की देखरेख में बनाई जा रही हैं, वे बारिश की मार तो पूरी दमदारी से झेल ही रही हैं, काफी मजबूती से खड़ी हैं और दमक भी रही हैं। जगदलपुर में मेयर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा विधायक किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप के सहयोग से स्वीकृत राशि से बेहतरीन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बन रही मजबूत और काफी ज्यादा चौड़ी सड़कें सुशासन की शानदार बानगी पेश करती नजर आ रही हैं। इन नई नवेली और दमदार सड़कों ने लोगों का दिल जीत लिया है। विकास और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाने लगी है। नगर निगम क्षेत्र के धरमपुरा इलाके में कैलाश होटल के सामने की गली से लेकर दलपत सागर तालाब के समीप हनुमान मंदिर चौक तक करीब 700 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। यह सड़क महापौर की कर्तव्य परायणता, मजबूत इच्छाशक्ति और जनता के प्रति जवाबदेही की मिसाल पेश कर रही है। पहले अक्सर गुणवत्ताहीन निर्माण होने से बरसात में सड़क बह जाती थी, मगर अब महापौर संजय पांडे की देखरेख में बनी इस सड़क की तारीफ हर कोई कर रहा है। सांसद प्रतिनिधि आनंद मोहन मिश्रा की भी महति भूमिका से यह सड़क बनाई गई है जिससे लोगों का आवागमन सुविधा जनक हो गया है। इस मामले में शहर के संभ्रांत लोगों ने कहा कि बेहतरीन सड़क बनने पर हम नगर विधायक किरण देव को भी साधुवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *