थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला इलाके में 5 नक्सली गिरफ्तार
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों से विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामदकी गई है।
मद्देड़ थाना क्षेत्र में विस्फोटक सहित एक नलसल सहयोगी पकड़ा गया है। उसके पास से विस्फोटक, माओवादी वर्दी, पिटठू, माओवादी साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त कार्यवाही में गश्त सर्चिंग दौरान मुतवेंडी से विस्फोटक सामग्री के साथ 3 माओवादी गिरफ़्तार किए गए। इसी तरह थाना जांगला की कार्रवाई में छोटेतुमनार रास्ते से एक माओवादी सदस्य को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया। नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना मद्देड़ की कार्यवाही में दुधेड़ा एवं दम्पाया के मध्य जंगल से माओवादी सहयोगी संजय मरपल्ली को विस्फोटक सामग्री, माओवादी वर्दी, पिटठू एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ पकड़ा गया।डीआरजी बीजापुर और थाना गंगालूर की टीम गश्त सर्चिंग पर पीड़िया- मुतवेंडी की ओर निकली थी। अभियान के दौरान मुतवेंडी के पास जंगल से 3 संदिग्ध को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। कमलू ऊर्फ कलमू (मिलिशिया सदस्य),
कोसा भोगाम (मिलिशिया सदस्य,कोसा तामो (मिलिशिया सदस्य)।
पकड़े गये माओवादी 27 जुलाई 24 को मुतवेंडी कच्ची मार्ग पर आइईडी लगाने की घटना में शामिल थे, जिसकी चपेट में आकर मुतवेंडी के 1 बालक ईरमा कवासी को गंभीर चोंट आई थी एवं पैर गवाना पड़ा था। पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि बरामद किया गया। थाना जांगला की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान छोटेतुमनार नयापारा जंगल से 1 संदिग्ध को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1 नग टिफिन बम, स्वीच, पेंसिल सेल बरामद किया गया। सोनाधर पोड़ियाम (मिलिशिया सदस्य) पिता पाण्डू पोड़ियाम उम्र 40 वर्ष निवासी बेंचरम थाना जांगला जिला बीजापुर पकड़े गए। माओवादी आरोपियों के विरूद्ध थाना मद्देड़, थाना गंगालूर एवं थाना जांगला में विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
