ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों पर कार्रवाई, वसूला 15, 300 रुपए का जुर्माना

जगदलपुर। बस्तर के बीजापुर जिले में सड़क सुरक्षा को सख्ती शुरूहो गई है। ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन कार्यालय की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस विशेष अभियान के तहत 33 वाहन चालकों से कुल 15 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
यह अभियान यातायात प्रभारी केशव ठाकुर एवं जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल महोर के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर तत्काल चालानी कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाईक राइडिंग और बिना सीट बेल्ट के कार चलाने, बाईक पर तीन सवारी, बगैर ड्राइविंग लाइसेंस ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न का उपयोग, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हुई। इस अभियान में स्पीड रडार गन और ब्रेथ इनालाइजर से लैस यातायात पेट्रोलिंग वाहन की मदद ली गई, जिससे तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर भी त्वरित कार्रवाई की जा सकी। कार्रवाई के बाद टीम ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया और उन्हें बताया कि एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल महोर ने कहा कि जन मानस को सुरक्षित यात्रा वातावरण देने के लिए ऐसा अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं यातायात प्रभारी केशव ठाकुर ने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में अपना योगदान दें। यह संयुक्त अभियान बीजापुर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सख्त लेकिन जरूरी कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *