पांच कुंडीय रूद्र चंडी महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
जगदलपुर। मोतीतालाब पारा में छिंदवाली श्री महाकाली सेवा समिति मोती तालाब पारा जगदलपुर द्वारा रथ यात्रा पर्व के उपलक्ष्य मे दिनांक 27 जून से 3 जुलाई तक पंचकुंडीय रूद्र चंडी महायज्ञ पूरे विधि विधान से किया गया।
सात दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन के लिए पूर्व से ही तैयारी पूर्ण कर ली गई थी। पांच यज्ञ कुंडों का निर्माण मंदिर परिसर में किया गया था। धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन महादेव घाट से जल लेकर कलश यात्रा के साथ इस आयोजन का पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ नवग्रह मंडल, सर्वतो मंडल, लिंगतो भद्र मंडल, गौरी गणेश, अखंड ज्योति, चौसठ योगिनी मंडल, क्षेत्रपाल मंडल, चार वेदों, की स्थापना की गई। प्रत्येक दिन पूजन का प्रारंभ मंडल पूजन, रुद्राभिषेक दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, चमेली तेल, इत्र, जल, आदि से अभिषेक कर सिंदूर, पुष्प, चंदन, बेलपत्र से महादेव का शृंगार कर 3 बजे चंडी पाठ कर शाम 5 बजे से यज्ञ, आहुति, माता की आरती कर प्रसाद वितरण कर अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियों के अलावा पूरे नगर से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समिति के सदस्यों ने बताया वर्ष 2010 में भी यह आयोजन किया गया था 15 वर्ष बाद फिर से सभी के सहयोग से यह अवसर प्राप्त हुआ है। सहयोग के लिए समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और पंडितों की पूरी टीम का धन्यावाद व्यक्त किया, इस पूरे अनुष्ठान को यज्ञ वैदिक आचार्य पंडित हेमंत शर्मा, पंडित उत्तम शर्मा और असम से आमंत्रित 10 पंडित दयाराम कटेल, अनूप शर्मा, गोविंद घिमिरे, हरि घिमिरे, घनश्याम घिमिरे, हरेकृष्ण शर्मा, लखन एम. दास, जयप्रकाश, हिरथ शर्मा, प्रियवर शर्मा द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया।
