शिक्षकों की हत्या शर्मनाक एवं निंदनीय: भूपेश पाणिग्रही

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भोपालपटनम में दो शिक्षादूतों की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या से शिक्षक समुदाय में भारी नाराजगी है। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन ने नक्सली कृत्य की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार से दोनों दिवंगत शिक्षादूतों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक मदद देने का आग्रह किया है।
फेडरेशन ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा की अलख जलाने वाले शिक्षादूतों की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई है, जिसका छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन घोर निंदा करता है। शिक्षादूत विनोद मढ़े तथा सुरेश मेटा ये दोनों शिक्षक बंद स्कूलों को फिर से आरंभ कर वहां अध्यापन कार्य कर रहे थे।नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी । यह हत्या बहुत ही कायराना हरकत को प्रदर्शित करती है। जो दुरस्थ अंचलों में बच्चो को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, उनका इस तरह हत्या एक सभ्य समाज को जोरदार तमाचा है। सर्व शिक्षक फेडरेशन के जिला बस्तर अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने कहा है कि इस घटना से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर है और फेडरेशन उनके परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से करता है।फेडरेशन ने उनके परिवारों को शासन की ओर से पर्याप्त आर्थिक मदद की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *