आमंत्रण — अपील

प्रिय मित्रों, साथियों

इस वर्ष का लोकजतन सम्मान बस्तर के शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को उनकी निर्भीक, मैदानी तथा कॉर्पोरेट विरोधी जुझारू पत्रकारिता के लिए दिया जायेगा।

◾ इस सम्मान समारोह का आयोजन 24 जुलाई 2025 को रायपुर प्रेस क्लब में अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा।

◾ इस समारोह से शैलेन्द्र शैली व्याख्यानमाला की भी शुरुआत होती है, जो 7 अगस्त तक चलती है।

◾ सम्मान समारोह में इस वर्ष इस श्रृंखला का पहला व्याख्यान लोकतांत्रिक भारत में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश (नई दिल्ली) देंगे। इस पूरे समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक तथा पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी होंगे।

◾ लोकजतन पिछले 26 वर्षों से बिना किसी व्यवधान और बिना किसी सरकारी या कार्पोरेटी विज्ञापन के लगातार प्रकाशित होने वाला मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का पाक्षिक है।

हमारे आपसे दो आग्रह हैं :

एक : इस समारोह में आप अवश्य पधारें ।
दो : इस आयोजन के लिए जो भी योगदान दे सकते हैं, दें ताकि जनपक्षधरता की पत्रकारिता को प्रोत्साहित किया जा सके ।

◾ फोन ट्रांसफर के लिए 9425006716
बैंक ट्रांसफर के लिए मध्यप्रदेश लोकजतन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बरखेडी ब्रांच, भोपाल, अकाउंट नबर 5300285956, IFES code *SBIN0030230*

शुभकामनाओं सहित,

संध्या शैली प्रकाशक
बादल सरोज, सम्पादक
सुरेन्द्र जैन प्रबन्धक

अनुरोध : इस आमंत्रण अपील को अधिकाधिक ग्रुप्स और मित्रों के बीच शेयर करें। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *