आम जनता को परेशानी में डाल रही है सरकार: चंदन कश्यप

जगदलपुर। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी द्वारा बढ़ते बिजली दरों के विरोध में बिजली कार्यलय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा सरकार आते ही डेढ़ साल मे चौथी बार बिजली दर का बढ़ोतरी कर खेती किसानी के समय किसान, गरीब एवं माध्यम परिवार के ऊपर बिजली दर बढ़ा कर कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी द्वारा बिजली कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम दीवान ने कहा कि प्रदेश मे जब जब भाजपा की सरकार आती है उद्योगपतियों का पैसा माफ़ कर दिया जाता है और इसकी भरपाई किसान मध्यम वर्ग और गरीबों पर कमर तोड़ बिजली दर थोपकर की जाती है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि जनता महंगाई की मार झेल रही है और अब बिजली की दर बढ़ा दी गई है। श्री कश्यप ने कहा कि 2003 मे बिजली दर 3.40 पैसे प्रति यूनिट थी। 15 साल भाजपा सरकार मे 6:40 पैसे प्रति यूनिट कर दी गई। 2018 मे कांग्रेस सरकार आते ही 65 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिया गया। इन परिवारों का 3264 करोड़ रूपए की राहत मिली और अब भाजपा सरकार आते ही डेढ़ साल में चौथी बार बिजली का दर बढ़ादी गई है। किसानी कृषि पंप पर 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *