नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने”बिजली न्याय”के तहत बिजली विभाग का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर :- आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा “बिजली न्याय”के तहत नगरनार बिजली विभाग का घेराव कर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा*
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिजली बिल हाफ और 24 घंटे बिजली लोगों को सस्ती दर में प्राप्त होती थी, लेकिन वर्तमान सरकार में बिजली विभाग में बिजली की बेतहाशा कटौती हो रही है। कम बिजली आपूर्ति के बावजूद ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलने वाला बिजली बिल भारी भरकम होता है। सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने के लिए बिजली की दरों में भी इजाफा कर दिया है। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार में जनता को राहत देने के लिए घरेलू बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी और इधर भाजपा सरकार ने बिजली की दर में बढ़ोतरी कर दी है। इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जब तक यह बढ़ोत्तरी कम नहीं होगी, कांग्रेस का आंदोलन बिजली दरों में कमी होने तक जारी रहेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने बताया कि बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी से सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं, खासकर किसान। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की स्थिति गंभीर है। कई क्षेत्रों में एक सप्ताह तक बिजली नहीं रहती। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश और आंधी-तूफान में भी बिजली बंद कर दी जाती है। शिकायत करने पर भी विभाग के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते हैं। जिसको लेकर आज नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलजी दर कम करने की मांगों को ज्ञापन सौंपा गया है।
इस दौरान वीरेंद्र साहनी, लेखन बघेल,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरेशी, दयाराम सरपंच,डमरू सरपंच,सुकलधर बघेल धरम नाग सरपंच जलंधर नाग,अमित पांडे,संजय नाग हेमंत कश्यप,विजय भारती, लता निषाद,प्रभुदास बलराम कोकडू तीताराम आत्मराम लक्ष्मण सेठिया देवीसिंह बाज आदर्श नायक विजय नीतीश शर्मा सूर्यनारायण राव भोजराज दिलीप साहू शंकर नाग ऑगस्टिन सोना पूर्णिमा सिरिल एस नीला प्रणय सील त्रिनाथ रेडडी चंदन सेठिया समलु राम ज्योतिराम बघेल अजय बघेल तीरनाथ बेलसरिया रामचन्द सीताराम बुदरू रामु सूर्यवंसी एडविन मार्क विषम बघेल श्यामलाल पदुमराम सेठिया बुदप्रकाश मितसन मगलसाय देवा कश्यप कैलाश ठाकुर मकुंद राम लखेश्वर सीनूराई कुरसो कश्यप धर्मदास नाग सोनुराम नाग सुधरू भालूराम मण्डावी आदि मौजूद रहे.।
