मंत्री कवासी लखमा पुतला दहन मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं को न्यायालय ने बरी किया

जगदलपुर :- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाये गये सात भाजपा कार्यकर्ताओं को आज गुरुवार को सम्मानीय जिला न्यायालय ने बरी कर दिया।

न्यायालय से राहत पाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, प्रकाश झा, प्रकाश रावल, विनोद पाण्डेय, सुरेश कश्यप शामिल हैं। कांग्रेस शासन के दौरान सन् 2019 में राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन करने पर पुलिस ने विविध धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिला न्यायालय से आरोप मुक्त होने के निर्णय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बधाई दी और कांग्रेस की दमनकारी काली नीति पर न्याय की जीत बताया।
____________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *