बदल रहा है बस्तर, विष्णु के सुशाहन में लौट रही खुशहाली: लक्ष्मी राजवाड़े

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर और खासकर सुकमा के बारे में लोगों के मन में थोड़ा डर जरूर रहता है, लेकिन यहां आने के बाद सुकून महसूस होता है। अब बस्तर बदल रहा है और विष्णु के सुशासन में शांति लौट रही है। लगातार हमारे जवान आपरेशन चला रहे हैं, माओवाद खत्म होने की कगार पर है और यहां तेजी से विकास हो रहा है। ये इलाका प्रकृति से भरा हुआ है और पर्यटन की यहां बहुत ज्यादा संभावनाए है। लोगों को यहां घूमने आना चाहिए। ये बातें महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
शुक्रवार को प्रदेश की महिला एंव बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़ेे जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थी। वो सुबह दंतेवाड़ा मार्ग से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची जहां ओडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उसके बाद वे विश्राम गृह पहुंची जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात और चर्चा उपरांत अधिकारियो की बैठक ली। वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर वस्तुस्थिति से अवगत हुई। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करे। उसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश में विष्णु देव की सरकार है, डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यो की रफतार तेज हुई है। जिस माओवाद के कारण बस्तर जाना जाता था अब वो माओवाद खत्म हो रहा है साथ ही बस्तर की पहचान यहां की खूबसूरती से होती है। उन्होने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में धर्मातंरण रोकने के लिए अलग-अलग संगठन काम कर रहे है और काफी हद तक धर्मातंरण रोका गया है। अब जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले समय में धर्मांतरण का विषय कम हो जाएगा। उन्होने कहा कि मेने आत्म समर्पित माओवादियों से मुलाकात की, वो लोग आज हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा से जुड़े हैं। उन्हे योजनाओं का लाभ मिल रहा है और वो विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे है। अब माओवाद खत्म होने के कगार पर है और बस्तर के विकास को कोई रोक नहीं सकता। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगारा मरकाम समेत अधिकारी- कर्मचारी और भाजपा के नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *