चिंतागुफा में सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी ने की जनसेवा

जगदलपुर।सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी के कमांडेंट कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में वाहिनी द्वारा चिंतागुफा गाांव में नागरिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिंतागुफा और टोकनपल्ली के सौ से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न
सामग्री का वितरण किया गया।
सीआरपीएफ के कम्युनिटी वेलफेयर प्रोग्राम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के मनोरंजन एवं जागरूक्ता के लिए रेडियो का वितरण किया गया, जिसे ग्रामीणों ने बहुत सराहा। इस कार्यक्रम ने सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच विश्वास और सहयोग को और भी मजबूत किया। चिंतागुफा एवं टोकनपल्ली गांव के लोगों ने सीआरपीएफ की इस पहल संतुष्टि जताते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कमांडेंट कमलेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ स्थानीय समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के सकारात्मक एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट द्वय राजेंद्र कुमार मीना एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह, चिंतागुफा थाना प्रभारी गोविंद यादव, चिंतागुफा सरपंच पदमा मासा एवं डी-02 समवाय के अधिकारी व सभी जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *