खड़खड़ी जुआ, दो गिरफ्तार
जगदलपुर। बस्तर थाना पुलिस ने खड़खड़ी जुआ खिलाने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से खड़खड़ी के नंबर वाले पासे, टोकरी और नगदी बरामद की गई है।

ग्राम झारतरई मुर्गा बाजार में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रूपये पैसों का दांव लगाकर खुड़खुड़ी जुआ खेलाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय शलभvकुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे के नेतृत्व में 31 अगस्त को थाना बस्तर से टीम ग्राम झारतरई मुर्गा बाजार रवाना हुई। वहां पुलिस पार्टी को देख कुछ आरोपी भाग गए, मगर दो लोग पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों में समलू बघेल पिता स्वn सोनाधर बघेल निवासी एर्राकोट नयापारा थाना परपा और अमित मंडल पिता स्व. मुकुंद मंडल निवासी नमोसुद्रो पीव्ही 123 ग्राम इंद्रपुरी थाना प्रतापपुर कांकेर हाल निवासी ग्राम भोंड पुंजीगुड़ा पारा थाना बस्तर शामिल हैं। उनके कब्जे से खुड़खुड़ी खेलाने की सामाग्री एवं नगदी रकम 3100 रूपए जप्त की गई है। यह थाना बस्तर के निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक ओंकार नाथ पात्र, आरक्षक सुरेश कुमार बघेल, प्रफुल्ल बघेल, भुवन शार्दूल एवं सैनिक बजनाथ सोरी का विशेष योगदान रहा।
