बस्तर युवा कांग्रेस ने की पंचायत सचिव भर्ती में पारदर्शिता एवं स्थानीय भर्ती की मांग

जगदलपुर। बस्तर युवा कांग्रेस ने पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और बस्तर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मुख्य मांगें:

पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में 100% पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, बस्तर के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता मिले।
भर्ती प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं पर रोकथाम हेतु स्वतंत्र निगरानी समिति गठित की जाए।
बस्तर क्षेत्र के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के स्थानीय युवाओं को नियमों के अनुरूप अवसर मिले।

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप का आरोप है कि भाजपा सरकार बस्तर में स्थानीय भर्ती न कर बाहरी लोगों को अवसर दे रही है, जिससे बस्तर के बेरोजगार युवा अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने चुनावी घोषणा में कहा था कि बस्तर और सरगुजा संभाग में सरकार बनते ही स्थानीय भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है।

भाजपा सरकार पर आरोप है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं दिए जा रहे, बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है और सरकार अपने वादों से मुकर रही है।

बस्तर के युवाओं की स्थिति

बस्तर के युवा मैदानी क्षेत्रों के युवाओं के मुकाबले में कमजोर हैं और उनका आर्थिक और शैक्षणिक स्तर भी कमजोर है। इसलिए, 100% भर्ती में बस्तर में स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे बस्तर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे अपने भविष्य को सुधार सकेंगे।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय हुआ, तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में हेमंत कश्यप के साथ विजय भारती, कमल, शैलेश, रूपचंद बघेल, मितान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *