सुकमा में मुठभेड़; मारे गए 3 नक्सली, हथियार भी बरामद
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के गोलापल्ली जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होने की खबर सामने आई है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
सुकमा जिले के थाना गोलापल्ली क्षेत्र अंतर्गत जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल की डीआरजी टीम आज 18 दिसंबर की अल सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।अभियान के दौरान पहाड़ी पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत पोजीशान सम्हाल कर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे क्षेत्र को घेरकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ऑपरेशन की लगातार कर मॉनिटरिंग रहे हैं और पल पल की जानकारी ले रहे हैं। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने व कई के घायल होने की खबर सामने आई है। बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद होने की सूचना है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
