बस्तर सांसद महेश कश्यप का चंडीगढ़ दौरा: माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन, मंत्रियों से सौहार्दपूर्ण भेंट

जगदलपुर :- बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हाल ही में चंडीगढ़ के पास पंचकूला में स्थित ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर का दर्शन किया। मंदिर में पूजा-अर्चना कर सांसद ने आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मंदिर 1811–1815 में मनीमाजरा के महाराजा गोपाल सिंह द्वारा बनवाया गया था और देवी सती के मस्तिष्क गिरने की जगह पर स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक है।

मंदिर दर्शन के बाद सांसद महेश कश्यप ने हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल कुमार शर्मा और संसद की स्थायी समिति (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन,वन एवं पर्यावरण मंत्रालय) के वरिष्ठ सदस्य जगदंबिका पाल से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, पर्यावरणीय और विकासात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *