एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

जगदलपुर: -पिछले 33 दिनों से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(NHM) कर्मचारियों की हड़ताल आज स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय माननीय मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए ठोस आश्वासनों के बाद लिया गया है। इस संबंध में एनएचएम की प्रांतीय टीम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
एनएचएम के बस्तर जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के साथ हुई चर्चा में कर्मचारियों की 6 प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि यह कर्मचारियों की एकता और संघर्ष की जीत है।

सहमति बनी प्रमुख मांगें:
मेडिकल अवकाश: सभी एनएचएम कर्मचारियों के लिए दुर्घटना मेडिकल अवकाश की मांग को पूर्णतः स्वीकार कर लिया गया है।
CR में पारदर्शिता: कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट (CR) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी पूरी हो गई है।

चिकित्सा सुविधा: कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए ₹5 लाख तक की कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने पर सहमति बनी है।

27% का 5% पूरा: 1 जुलाई 2023 से 27% का 5% पूरा लाभ कर्मचारियों को दिया जाएगा।
जिस संबंध में कुछ मांगो के लिखित में भी पत्र जारी किए गए हैं। कुछ मांगो के पत्र आना शेष है

इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगों जैसे स्थानांतरण नीति, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर, नियमितीकरण और सिविलियन के लिए 3 महीने के भीतर एक समिति गठित कर फैसला लेने की समय सीमा तय की गई है।
श्रीमती शकुंतला जी ने कहा कि हमें प्रांतीय नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और सरकार के आश्वासन पर भी विश्वास करना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सम्मान के साथ अपने कार्यस्थल पर लौटने की अपील की। यह कदम एनएचएम कर्मचारियों के लिए एक बड़ी जीत है और यह दर्शाता है कि संगठित प्रयास से मांगों को पूरा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *