धर्म के साथ-साथ कर्म पूजा में भी लीन हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव
जगदलपुर। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंच कर माता दुर्गा जी की पूजा अर्चनाकरते हुए क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने करते क्षेत्र के ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनसे कुशलक्षेम भी जाना।
किरण सिंह देव लोकमान्य तिलक वार्ड के धरमपुरा में कोटगुड़िन माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र की जनता ने पारंपरिक रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का स्वागत अभिनंदन किया। उसके पश्चात किरण देव ने जनसमूह से भेंट व चर्चा की। लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी क्षेत्र के विकास से संबंधित मांग रखी जिस पर श्री देव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र के विकास कार्य जनता की मांग के अनुरूप करने का निर्देश दिया। किरण देव कुंरदी पंचायत,पोड़ागुड़ा, कुम्हारपारा चौक एवं भवानी चौक दुर्गा पंडाल पहुंच कर माता दुर्गा जी की आरती व पूजा अर्चना की। वहां उपस्थित जनसमूह से चर्चा की।
