पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मनाई गई 126वीं मन की बात कार्यक्रम संपन्न
जगदलपुर —आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 126 वां संस्करण का श्रवण जगदलपुर शहर (पश्चिम) के पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया गया, जिसमे प्रधानमंत्री के कहे हर बात को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना, इस अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद शहर (पश्चिम) के गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद एवं एमआइसी सदस्य एवं नगर निगम में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा उपस्थित रहे।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा फेस्टिवल सीजन, आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल की बात कही। इस बार त्योहारों में स्वदेशी सामान ही खरीदे। जो देश में तैयार हुआ है वही सामान ख़रीदे। भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करने का काम कर रही है।
आज लता मंगेशकर की जयंती है भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा पुंज है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है गांधी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनके खादी सबसे प्रमुख थी. 02 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी प्रोडक्ट जरूर खरीदें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूर्ण हो रहे हैं। यह यात्रा अभूतपूर्व है।
मन की बात कार्यक्रम वार्ड में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम के प्रभारी एवं जगदलपुर शहर (पश्चिम) के मीडिया/ सोशल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा,वरिष्ठ भाजपा सदस्य शेखर साव, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा सदस्य देव कुमार झा, बूथ अध्यक्ष नीलू यादव, पूजा यादव, रघुवीर पांडेय, अमित पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
