ग्रामीणों ने लगाया पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार करने का आरोप

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी।. जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत स्वरूप नगर एवं माचपल्ली में ग्रामीणों ने सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पंचायत में सचिव सूर्यकांत सरकार के द्वारा मनमानी करते हुए ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास एवं राशन कार्ड बनाने के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। सचिव से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच के साथ मिलकर पंचायत भवन में ताला लगा दिया गया। ग्रामीण रजू राम,राजन गोला, विमल सिकंदर,अनिमा भक्त ने कहा की सचिव के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लिए 12 हजार और राशन कार्ड के लिए तीन हजार रुपए की मांग करता है, अगर दोगे तो आपका काम होगा नही तो मैं कुछ भी कारण बता कर आपका घर निरस्त करवा दूंगा। कई ग्रामीणों ने तो पहली प्राप्त 40 हजार की किस्त से पैसा दे दिए है। हमारे द्वारा जंप सीईओ को शिकायत कर चुके है, अधिकारी के द्वारा जॉच कर कार्यवाही करने का सिर्फ आश्वाशन मिलता है परन्तु आज तक सचिव के ऊपरी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई, जिसके चलते सचिव के हौसले बुलंद हैं। उपसरपंच नागेन्द्र हालदार, वार्डपंच शशांक मंडल, देवा मंडल ग्राम प्रमुख संतोष मंडल ने बताया कि सचिव के द्वारा भोलेभाले ग्रामीणों को गुमराह करते हुए हर काम के एवज में पैसा की मांग करता है, नहीं देने पर शास्त्र की योजना का लाभ आपको नहीं मिलेगा बोलता है। सचिव के द्वारा ग्रामसभा,आमसभा में किसी की भी नहीं सुनता ओर भोलीभाली आदिवासी महिला सरपंच को भी अधूरी जानकारी देकर प्रस्ताव में हस्ताक्षर करवा कर फर्जी कामों के बिना किए पैसा आहरण करता है। सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत भवन के सामने 100 मीटर सीसी रोड़ बिना बनाए ग्राम पंचायत का फर्जी प्रस्ताव बना कर राशि निकला ली है। परेशान होकर सरपंच ग्रामीण जनों ने एक जुट होकर ग्राम पंचायत भवन में ताला लगा दिया है।

वहीं माचपल्ली ग्राम पंचायत में पिछले पांच माह का मानदेय वार्डपंचों को नहीं दिया जबकि सचिव के द्वारा राशि का आहरण किया जा चुका है। उपसरपंच धानसिंह आचला ने बताया कि मानदेय राशि को वार्डपंचों को क्यों नहीं दिया गया पूछने पर सचिव सूर्यकांत सरकार कहता है कि जिसको पास जाने है,जाओ, जिसको बोलना है बोलो मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है मैं पूरा कानूनी दावपेज जानता हूं।

इस संबंध पर ग्रांप स्वरूप नगर सरपंच
बत्तीबाई ने बताया कि सचिव की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने मुझे भी कई बार शिकायत की, लेकिन सचिव के द्वारा अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा। अकेला ही फर्जी तरीके से प्रस्ताव बना कर राशि का आहरण करता है। आज ग्रामीणों की उपस्थिति में भवन में ताला लगा दिया गया है जब तक सचिव पर उचित कार्यवाही नहीं होगी तब तक कार्यालय बंद रहेगा।

इस संबंध पर जंप सीईओ कोयलीबेड़ा उदय प्रकाश नाग ने बतलाया कि उच्च अधिकारी का आदेश की पीएम आवास के नाम से यदि कोई पैसा मांगता है, तो उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है मैं स्वरूप नगर एवं माचपल्ली ग्राम पंचायत के लिए जांच टीम गठित कर दिया हूं, जांच उपरांत दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *