सहकारी समिति की आमसभा में पहुंचे मौर्य

बकावंड। आदिम जाति सेवा सरकारी समिति मर्यादित कचनार की वार्षिक आमसभा में जिला पंचायत सदस्य तथा सभापति खेल एवं युवा कल्याण बनवासी मौर्य, जनपद सदस्य लीमबती भारती, जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, जनपद सदस्य दयमती कश्यप समेत अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आमसभा में कचनार सरपंच सुंदरी बघेल, हेमलता नाग चोलनार सरपंच धनपति नाग मोगरापाल उप सरपंच मदन बघेल, लेंपस अध्यक्ष बलीराम बघेल, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बस्तर नीलकुमार बघेल महामंत्री दामू बघेल कार्यकर्ता रघु सेठिया पूर्व जनपद सदस्य बंशी कश्यप, छोटे देवड़ा पूर्व सरपंच सुंदर भारती, मंत्री घासीराम यादव, रिंकू सेठिया, जिला सरकारी बैंक के मैनेजर अंतप्रसाद पाण्डे लेंपस संचालक ललिता राव, समिति कर्मचारी, किसान और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *