करपावंड में व्यापारी संघ ने लगाया मातारानी का महाभंडारा



बकावंड। व्यापारी संघ ग्राम करपावंड के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर मातारानी के दरबार में महाभंडारा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सभी व्यापारी भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आरंभ में मातारानी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में व्यापारी भाइयों की एकजुटता, सहयोग और सेवा भावना देखने को मिली। व्यापारी संघ के सभी सदस्यों के सहयोग से महाभंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति, सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में व्यापारी संघ के राजेश गुप्ता, अनोज गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजाराम साव, राकेश गुप्ता, दीपक गोरा, शुभम गुप्ता, शेखर गुप्ता, चम्पे देवांगन, रोशन गुप्ता, करन गुप्ता, श्रीराम साव, प्रदीप गुप्ता, उपेंद्र साव, हेमंत देवांगन, देवराज किराना, आकाश गुप्ता, हेम देवांगन, मानिक साहू
लक्षन, रानू गुप्ता, सोनू ठाकुर, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, शंकरा, नाकोड़ा सेठ, शेराराम चौधरी, संतोष किराना, अमित गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, बाबूलाल साव, परशु देवांगन, परितोष मंडल, जीत सरकार, किशन हार्डवेयर, श्याम गुप्ता, रामजी गुप्ता, मंगल, हीरा, छवि देवांगन, कुंवर, पंकज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, ईश्वर ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, चंदन ठाकुर, दुलाल हालदार, देबो हालदार, संजीत सरकार, सुनील गुप्ता, डब्बू, जगरनाथ देवांगन, साधु राम, पितवाश, सुनील, अनूप गुप्ता, मनोज पटेल, नागराज गिरी, शेखर सेठिया, चुनेश जोशी, सोनू निषाद, घासी, भुवन,
भगवान देवांगन, खूबचंद, विजय साव और अन्य लोगों ने अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *