ग्राम करमरी में गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न

जगदलपुरl बस्तर जिले के ग्राम करमरी में गायत्री परिवार द्वारा भव्य यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर सांसद महेश कश्यप उपस्थित हुए। इस दौरान गायत्री परिवार के परिवारजनों ने आत्मीय स्वागत किया। यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य का लाभ प्राप्त किया गया तथा सभी ने मिलकर समाज एवं राष्ट्र की समृद्धि, सुख-शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि गायत्री परिवार समाज में आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। यज्ञ जैसे आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था प्रबल होती है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव को भी नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य फूल सिंह मौर्य, जनपद सदस्य सुमन बघेल, सरपंच मिलन बघेल, गायत्री परिवार के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *