नशे के लिए आस्था के नाम पर चंदा वसूली


जगदलपुर। रायपुर जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोंडागांव जिले में बेड़मा चौक पर कुछ युवकों के समूह द्वारा गणेश पूजा के नाम पर गुजरने वाले वाहन चालकों और सवारियों से जबरन चंदा वसूले जाने की खबर मिली है। चौक पर खड़े होकर युवक धनौरा आमाबेड़ा और कांकेर जाने वाले लोगों से जबरदस्ती चंदा ले रहे हैं।खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और पागल हिंदू कहने वाले ये नशेड़ी युवक जबरन चंदा उगाही कर सनातन धर्म को बदनाम करते हुए लोगों के मन में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के नाम पर चंदा ले रहे हैं।कई स्थानीय व्यापारी इनकी हरकतों से एक सप्ताह से परेशान हैं।उनका कहना है कि ये नशेड़ी जागरूकता के नाम पर नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चंदा वसूली कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि वे त्वरित रूप से ऐसे लोगों पर कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *