लोहा फैक्ट्री से चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर:- परपा पुलिस ने लोहा फैक्ट्री से चोरी के मामले में आरोपी अजय अधिकारी निवासी संतोषी वार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया करीब 1 लाख का सामान भी बरामद कर लिया गया है. बताया गया कि 19 सितम्बर को प्रार्थी मनोज सागर, निवासी आड़ावाल रेलवे पारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह ग्राम बिलोरी स्थित अग्रवाल आयरन फैक्ट्री में चौकीदार के रूप में कार्य करता है।अजय अधिकारी नामक व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री परिसर में रखे 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल, अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये चोरी कर लिया गया है.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना फ्रेजरपुर (परपा) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय अधिकारी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 02 नग लोहे के चैननुमा (बकेट एलीवेटर के चैन), कुल वजन लगभग 02 क्विंटल, अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये बरामद कर जप्त किया गया।
