अशोक सिंघल के जन्मदिन को सामाजिक समरसता शताब्दी के रूप में मनाया

जगदलपुर:- विश्व हिंदू परिषद द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रखर राष्ट्रवादी, राष्ट्र चिंतक, धर्मनिष्ठ गौ अनुसंधान के प्रणेता श्री राम जन्म भूमि के वाहक श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी के जन्मशताब्दी वर्ष को सामाजिक समरसता शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा शहर के सिरहसार भवन में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी वर्गों में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना इस संगोष्ठी का उद्येश्य रहा।

इस अवसर पर विभिन्न समाज के लोगों की उपस्थिति रही। सर्व प्रथम मां भारती व श्री राम दरबार के चित्र पटल पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। सभी अतिथियों का सभा से परिचय करवाया गया। तदुपरांत विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा समाज प्रमुखों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सामाजिक समरसता सह प्रमुख श्री गणेश जी मोकासी ने कोरोना काल की जानकारी साझा करते हुए सामाजिक समरसता का उदाहरण दिया। सामाजिक समरसता की भावना भारत देश में आदिकाल से चली आ रही है। कही कोई भेदभाव की बात नहीं थी। श्री गणेश जी मोकासी ने सभी को वर्तमान के संदर्भ में समाज से छुआछूत, भेदभाव के स्थान पर आपसी सौहार्द की भावना को बल देने का आव्हान किया। सभी वर्गों में आपसी सौहार्द की भावना के साथ सामाजिक एकजुटता ही हिंदू समाज की विशेषता भी है। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित रहे । विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री श्री पूर्णेंदु सिन्हा जी, प्रान्त सह मंत्री श्री रवि ब्रह्मचारी जी, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख श्री अखिलेश लुनिया जी, सर्व आदिवासी समाज केप्रमुख पूर्व विधायक श्री राजा राम तोड़म जी, कन्हैया लाल सोना जिला अध्यक्ष माहरा समाज, श्री देवराज खूंटे जी सतनामी समाज वही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री शंकर लाल गुप्ता,। कार्यक्रम का संचालन ज़िला मंत्री श्री नवीन देवांगन ने किया। इस अवसरशहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री संजय पाण्डेयजी, यशवर्धन राव जी, धर्मपाल शर्मा, दशरथ कश्यप योगेंद्र कौशिक, ज़बिता मांडवी सुशीला साओ, आस्था गुप्ता,पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कांति लाल साहू सह मंत्री श्रीनिवास रेड्डी, पंकज मिश्रा पवन राजपूत विष्णु ठाकुर, हमेशा राठौड़, घनश्याम नाग, प्रेम चलकी, जागेश्वर साहू, सोमसिंह ठाकुर, सुरेंद्र तिवारी, अजय सिंह, सूरज पटनायक, शत्रुघ्न कश्यप, राजू तोमर, सुरेश कुमार, देवेंद्र कश्यप, शेखर देवांगन, सुंदरलाल कश्यप,व अन्य प्रखंड के अध्यक्ष के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *