जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ FIR की मांग की

बीजापुर :– जिला कांग्रेस कमेटी, बीजापुर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रिन्टू महादेव के खिलाफ थाना कोतवाली, बीजापुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की मांग की है। यह मांग न्यूज 18 केरल चैनल पर प्रसारित एक टेलीविजन बहस के दौरान प्रिन्टू महादेव द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ “छाती पर गोली मारने” संबंधी आपत्तिजनक बयान देने के संदर्भ में की गई है।

कांग्रेस कमेटी ने थाना कोतवाली को सौंपे आवेदन में कहा है कि प्रिन्टू महादेव का यह बयान अत्यंत निंदनीय, असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह न केवल एक शीर्ष जनप्रतिनिधि के जीवन के लिए खतरा है, बल्कि समाज में वैमनस्य, हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देने वाला है। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नगर पालिका परिषद बीजापुर के पूर्व अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, प्रवीण डोंगरे, संतोष गुप्ता, राजेश जैन, पुरुषोत्तम सल्लूर, प्रवीण उद्दे, और रामकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *