शिक्षकों ने की घायल शिक्षिका को आर्थिक मदद

बकावंड। विकासखंड बकावंड के सरगीपाल की शिक्षिका संतोषी बिसाई से सौजन्य भेंटकर बस्तर विकास खंड के सभी शिक्षक साथियों से जुटाई गई 60 हजार 500 रुपए की सहयोग राशि उन्हें प्रदान की गई। ज्ञात हो कि विगत दिनों संतोषी बसाई गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। हादसे में उनका एक हाथ कट गया है। शिक्षकों द्वारा सामुदायिक सहयोग की भाव संवेदना के कारण विपत्ति की इस घड़ी में थोड़ा थोड़ा अंशदान कर आर्थिक सहयोग का बीड़ा उठाया। बस्तर विकासखंड के शिक्षकों द्वारा 60 हजार 500 रूपए जमा किए गए। यह सहयोग राशि शिक्षिका संतोषी बिसाई के गृहग्राम में जाकर उन्हें भेंट की गई। इस दौरान मौजूद शिक्षक साथियों ने संतोषी बिसाई के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।संतोषी बिसाई से सौजन्य भेंट करने गई टीम में शिक्षक समीर मिश्रा, राकेश शर्मा, चंद्रभान मिश्रा, लखे बिसाई, कैलाश विश्वकर्मा, बस्तर के सुप्रसिद्ध अभिनेता व शिक्षक महेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। संतोषी बिसाई और इन शिक्षकों ने सहभागी समस्त शिक्षको को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *