ब्लॉक लेवल क्विज में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

जगदलपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर विकासखंड में किया गया। इस कार्यक्रम में सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणित विज्ञान की प्रतियोगिता के द्वारा उनका चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चे जिला स्तर पर जगदलपुर विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे विशिष्ट अतिथि विज्ञान एपीसी जयनारायण पाणिग्रही तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता एवं बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर थे। प्रतियोगिता में हाई स्कूल हायर सेकंडरी से श्रेया नेताम कन्या क्रमांक-1 प्रथम स्थान पर विज्ञान में तथा अनुराग झा जगतू माहरा स्कूल गणित में प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार माध्यमिक विभाग से प्रथम स्थान वंशिका श्रीवास्तव सेजेस जगदलपुर तथा अलीशा सिंह माध्यमिक शाला कुरंदी प्रथम स्थान पर रही। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में जगदलपुर विकासखंड के शिक्षक सुचित्रा सामंत, मनीष अहीर, सतीश शर्मा, इमरान खान, रामेश्वर प्रसाद चंद्रा, संतोष देवांगन ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *