हल्बा कचोरा में ₹10.40 लाख की सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम हल्बा कचोरा में लगभग ₹10.40 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अंचल तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य हो रहे हैं। इस सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगीl

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन कार्यों से क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधा और नए अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी,जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,भाजपा नेता हरि साहू,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,भाजपा कार्यकर्तागण एवं जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *