नारायण मंदिर प्रांगण में वन भोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जगदलपुर – शहर की संगीत संस्था तारीखों के आइने में के द्वारा सनातन संस्कृति एवं संस्कारों को जीवन्त बनाए रखने उसे आगे बढाते हुए दिनांक 9/11/2025 को स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रागण मे वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें शहर के अन्य लोकप्रिय गायकों गायिकाओं ने भी शिरकत की, इस आयोजन के दौरान प्रकृति के प्रति अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्था प्रमुख श्री अभय सामदेकर ने सभी सदस्यों को पर्यावरण के संवर्धन एवं वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सब पर इस प्रकृति का जो ऋण है उसे समय समय पर चुकाने का प्रयास करना चाहिए, सनातन के हरेक पर्व पर कम से कम एक पौधा रोपण करना चाहिए और जहां तक हो सके उस पौधे का संवर्धन देख भाल भी करनी चाहिए ताकि हम उसे वृक्ष बनते हुए देख सकें, फलदार वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ी को फलों की सौगात देना सबसे बड़ी प्रकृति सेवा होगी, इस आयोजन की संयोजिका श्रीमति आभा सामदेकर ने बतलाया कि वे इस आयोजन को पिछले पांच वर्ष से निरन्तर करती आ रही हैं अब वे चाहती हैं कि ऐसे आयोजनों को घर घर तक पहुंचाया जाए ताकि प्रकृति के प्रति लोगों का रुझान बढे,इस मौके पर शहर के लोकप्रिय गायक सर्व श्री डा.ज्योति लागू,आभा सामदेकर, संजीव शील,संगीता शील,प्रभा देशपांडे,स्नेहलता, सुचिता मोघे,बॉबी वर्मा, प्रवीण द्विवेदी,संगीता सिंह,जी.सांई,जी.शोभा रानी, ओंकार सांई,रानू नाग,गौरी दत्ता,रिंकू दत्ता,आस्था,आयुषी,सिमरन,तेजस मंदिर के पुजारी चंदन जी एवं संजीव पचौरी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *