छत्तीसगढ़ ने फिर रचा इतिहास; झूम उठे वन मंत्री केदार कश्यप



जगदलपुर। अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का वन विभाग फिर से चैंपियन बना है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने अपने विभाग की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने विभाग के खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में जगदलपुर के वनपाल अनिल कुमार नेताम ने गोल्ड और सिल्वर मैडल हासिल किए हैं।
देहरादून में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंक के साथ लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियनशिप अपने नाम की है। दूसरे स्थान पर केरल और तीसरे स्थान पर कर्नाटक रहे, जबकि मेजबान उत्तराखंड छठे स्थान पर रहा। वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक विशेष पहल भी की गई। इसके तहत “एक खेल–एक वन” की अवधारणा पर सभी मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक पेड़ लगाया गया, जिससे खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *