फोर्स ने ढहाए जंगलों में निर्मित 4 नक्सली स्मारक



जगदलपुर। बस्तर संभाग में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा गुरुवार को महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। ग्राम गुट्टूम के जंगलों में नक्सलियों द्वारा निर्मित 3 स्मारकों को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में ग्राम नेंड्रा के जंगल में भी एक नक्सल स्मारक को जमींदोज कर दिया गया।
नक्सलियों द्वारा अपने संगठन के विचारों के प्रचार-प्रसार तथा भय का वातावरण बनाने के उद्देश्य इन स्मारकों का निर्माण किया गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनाया जा सके। पुलिस व सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण ऐसे अवैध एवं जनविरोधी ढांचों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *