ज़िला विपणन अधिकारी ने कहा 22000 क्विंटल धान चूहे खा गये, चूहे पकड़ने का पिंजड़ा भेंट करने पहुँचे किसान कांग्रेसी
कवर्धा,,,धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अब करोड़ों के धान चूहे खाने लग गये है,मामला कवर्धा ज़िले के बाज़ार चारभाठा धान संग्रहन केंद्र का है जहां पिछले सत्र 2024/25 में धान स्टॉक किया गया था , जिसका पूर्ण रूप से उठाव होने के बाद लगभग 22000 क्विंटल से अधिक का धान कम पाया गया है जिसकी क़ीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है,धान सॉर्टेज का मामला सार्वजनिक होने के बाद ज़िला विपड़न अधिकारी का कहना है कि धान को चूहे दीमक कीड़े खा गये इसलिए धान की मात्रा कम हो गई है।

ज़िला विपडन अधिकारी द्वारा 7 करोड़ रुपये का धान चूहे दिमग खा गये बयान के बाद किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता DMO कार्यालय का घेराव करते हुए चूहे पकड़ने का पिंजड़ा सौंपने कार्यालय पहुँचे जहां पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफ़ी झूमा झटकी के बाद पिंजड़ा और ज्ञापन सौंपा गया
किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी ने कहा कि भाजपा की सरकार में घोटाले होना कोई नयी बात नहीं है, इससे पहले बड़े बड़े घोटाले हुए जिसमें पनामा घोटाला,नान घोटाला जगज़ाहिर है किंतु आज जिस प्रकार हमारे कवर्धा ज़िले में गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह ज़िले और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के क्षेत्र बाज़ार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र पर 22000 क्विंटल धान कम पाया जा रहा है और इनके अधिकारियों द्वारा 7 करोड़ के धान को चूहे दिमग खाने की बात कहना भ्रष्टाचार का स्पष्ट संदेश है
रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि आज ज़िला विपणन अधिकारी को चूहे पकड़ने की जाली के साथ ही माननीय राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है ,ज्ञापन के माध्यम से हमने माँग किया है कि बाज़ार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र में SIT जाँच कराई जाये व तत्कालीन प्रभारी के ऊपर FIR दर्ज कर राशि वसूली की कार्यवाही की जाए
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारियों को भ्रष्टाचार की खुली छूट मिल जाती है जिस कारण से हमारे भोले भाले जनता को ठगने का काम इन अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है आज जो कथित रूप से चूहे के द्वारा धान खा गये कहकर अधिकारियों को बचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है अति निंदनीय है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन जायसवाल,रवि चंद्रवंशी,मानिकांत त्रिपाठी,प्रकाश पटेल,भोला चन्द्रवंशी, रमेश साहू,विनोद,रोहित, रामदास,जलेशचेतन,बीरेन्द्र,शिवेंद्र,आशीष,त्रिलोक,सुजल,रोहित,विनोद,शारदा,सालींनी,सूरज संजय राजू दिलीप,अशोक पेख़न नेमीचन्द सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
