मानदेय अप्राप्त, जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट
कवर्धा,,,शासन के आदेशानुसार जो शिक्षक शिक्षा सत्र के मध्य सेवानिवृत्ति होते हैं वे सत्र के अंत तक शिक्षा के कार्य में संबंध रहते हैं और उन्हें मानदेय प्राप्त होता है।
कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के अंतर्गत जो सेवानिवृत्ति शिक्षक सत्र में कार्यरत हैं उन्हें विगत 5-6 महीनों से मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। इस हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चढ़वा चढ़ना पड़ता है।
उक्त संबंध में दिनांक 6 जनवरी कबीरधाम जिला पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष प्रताप चंद्रवंशी कवर्धा तहसील पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता एवं सलाहकार इंजीनियर एस एस जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेट की एवं शिक्षकों के मानदेय एवं अन्य लंबित भुगतान शीघ्र भुगतान हेतु आवेदन दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को एवं अन्य समस्त अधिकारियों को इस हेतु स्पष्ट आदेश है कि सभी को मानदेय दिया जावे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को केवल उनकी उपस्थिति भेजी जावे। प्रतिनिधि मंडल ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने कीमांग की।
इस संबंध में सभी सेवानिवृत्ति अधिकारी कर्मचारियों से एवं जो सेवा जीवित अधिकारी कर्मचारियों सेवानिवृत होने वाले हैं उनसे निवेदन है कि वह हमसे संपर्क करें हम उनके जो भी प्रकरण है उसके निराकरण करने के लिए तत्पर है। इस संबंध में उनसे कोई भी राशि संघ के द्वारा नहीं लिए जाएगी हम उनकी सेवा करने के लिए हमेशा उपलब्ध है।
