मुख्यमंत्री साय पहुंचे जगदलपुर, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत


जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे। नगर पंचायत बस्तर के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आए। इस दौरान विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम आटामी, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पट्टलिंगम, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *