मितानिनों का सम्मान
जगदलपुर। आज 23 नवंबर को मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम जगदलपुर के स्पीकर खेमसिंह देवांगन और सभापति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा और स्वच्छता विभाग नगर निगम जगदलपुर लक्ष्मण झा ने अपने उद्बोधन में मितानिनों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समर्पण की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसाक एवं डीपीएम डॉ रीना लक्ष्मी ने भी मितानिनों द्वारा दी जा रही सेवाओं और शासकीय योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाने में मितानिनों की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में मितानिनों, मितानिन प्रशिक्षकों एवं क्षेत्रीय समन्वयक को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार जिला प्रबंधक (शहरी) पी डी बस्तिया द्वारा किया गया। भविष्य में भी इस तरह के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा में निरंतरता बनाए रखने का उपस्थित मितानिनों ने आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शहरी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गजभीम एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।
