जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं किसान मितान अभियान के अंतर्गत विशेष बैठक

जगदलपुर :- जिला बस्तर जगदलपुर मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बस्तर की जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं किसान मितान अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। किसान मितान अभियान के बस्तर संभाग संयोजक एवं प्रदेश मंत्री श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में किसानों को संगठन से जोड़ने एवं उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर किसान मितान गठन अभियान प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री रविंद्र सिंह ने किसान मितान अभियान के संबंध में तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की तथा अभियान के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया

साथ ही संगठन विस्तार एवं किसान मितान अभियान को गति देने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे जी किसान मितान गठन अभियान के बस्तर संभाग संयोजक एवं प्रदेश मंत्री श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर , प्रदेश प्रवक्ता श्री रविंद्र सिंह जी, प्रदेश BVG Ram G सह-संयोजक श्री योगेश्वर नंद नेताम संभाग प्रभारी अजुरी नेताम जी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री योगेश सिंह ठाकुर
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्यन सिंह आर्य महामंत्री परीश बेसरा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री मुरलीधर , जिला उपाध्यक्ष सतीश सेठिया श्रीमती संगीता सेठिया फकीर कश्यप कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल एवं जिला पदाधिकारीकरण एवं कार्यकारिणी सदस्य गण सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री
उपस्थित उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री मुरलीधर सेठिया ने किया आभार किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *