कबीरधाम जिले के सभी 14 मंडलों में भाजयुमो कार्यकारिणी की घोषणा, युवाओं में उत्साह

कवर्धा,,, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कबीरधाम जिले के सभी मंडलों की युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने सभी मंडलों में युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की है।इस घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी थानेश्वर जैसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी युवा साथी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *