आड़ावाल में खुला प्रदेश का पहला संकुल समन्वयक संसाधन सह प्रशिक्षण केंद्र
जगदलपुर। बस्तर जिले के आड़ावाल ग्राम के ओरना कैंप में प्रदेश का पहला संकुल समन्वयक संसाधन सह प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता और खंड स्रोत समन्वयक राजेंद्र ठाकुर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्वेश्य शिक्षा विभाग के होने वाली गतिविधियों को संजोकर बीच बीच में शिक्षकों को वाली परेशानियों से निजात हेतु प्रशिक्षण दिलाना, यहां पर चयनित मॉडलों का संग्रह, नए विचारों के प्रयोगों को एकत्रित करने और मॉडल रूम को प्रदर्शनी हेतु तैयार करना मुख्य है। आने वाले समय में यह प्रशिक्षण आधुनिक चीजों से परिपूर्ण अलग ही संस्था होगी। यहां पर प्रशिक्षण केंद्र के
लिए एक समिति भी बनाई जाएगी। जो विचारों को नए प्रयोगों के साथ सरल बनाएगी। इसका मुख्य उद्वेश्य कमजोर बच्चों को होशियार बच्चो के समकक्ष बनाना और पढ़ाई में होनी वाली दिक्कत को दूर करने का प्रयास करना है। अगले 6 महीने में प्रयोगशाला और संसाधन उपलब्ध होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के हाथों से उद्घाटन कराने की भी योजना है। कार्यकर्म में शरद श्रीवास्तव, पंकज जोशी, विवेक राय, विकास चंद्राकार, शैलेंद्र साहू, दलेश्वर ठाकुर, मनी मंडल, भूपेश पाणिग्रही, संजय वैष्णव, दीपक यादव, विनय सिंह, विकास देवांगन, हेमचंद सेठिया, गोपाल पाणिग्रही, धनुर्जय सेठिया, गजेंद्र नाग, उमेश कश्यप और संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
