परीक्षा केंद्रध्यक्षों को दिए दिशा निर्देश
जगदलपुर। विकासखंड जगदलपुर के 5वीं 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा अंतर्गत नियुक्त समस्त केंद्राध्यक्षों की बैठक जगतू माहरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित की गई। केंद्राध्यक्षों को केंद्रीकृत परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्य दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कक्षा 5वीं के कुल 265 एवं कक्षा 8वीं के कुल 174 केंद्राध्यक्षों के अलावा विकासखंड जगदलपुर के समस्त संकुल समन्वयक भी उपस्थित रहे। जगदलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने बैठक की अध्यक्षता की एवं केंद्राध्यक्षों को परीक्षा को निर्बाध रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उनके साथ सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर राजेश गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा किए। बैठक में प्रशिक्षक के रूप में पंकज जोशी, शरद श्रीवास्तव एवं विवेक राय मौजूद रहे। यह जानकारी विकासखंड जगदलपुर के 5वीं 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा प्रभारी विवेक राय ने दी।
