अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम रेंगाखर कला में हुआ संपन्न
कवर्धा,,, छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माननीया श्रीमती विभा अवस्थी जी के आदेशानुसार तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी जी की अध्यक्षता में, रेंगाखार कला भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शायनलता साहू जी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह रेंगाखर कला में दोपहर 12:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ सफल बनाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी जी ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, सम्मान और अधिकारों के प्रति समाज की जागरूकता का प्रतीक है। आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है—चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, प्रशासन हो या सामाजिक सेवा—हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व वंदना योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
श्रीमती तिवारी जी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को केवल वोट बैंक नहीं मानती, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति के रूप में देखती है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में जागरूकता फैलाने, बहनों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन और आत्मसम्मान का संदेश फैलाएं तथा देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शायनलता साहू मंडल अध्यक्ष, नीतू शर्मा जिला महामंत्री, ज्योति केसरवानी शहर मंडल अध्यक्ष, श्रद्धा चंद्रवंशी शहर महामंत्री, दीपमाला, फाग बाई, रंजीता मेरावी, सलीका पंचतिलक, सरस्वती यादव, नेम बाई पंचेश्वर, दुर्गन पटेल, लीला तुरकर, फूलबासन मेरावी, उषा मेरावी, राजकुमारी यादव, लता नेताम, बसंती, राजेश्वरी धुर्वे, गुलवंसा धुर्वे, अंजलि मेरावी, सुकवारो मरकाम, लक्ष्मी, कला धुर्वे, सुनीता, जमुना बाई, आशा बाई, कला दानदर, जीतेंद्री, अनीता मरकाम, पन्नालाल अग्रवाल, कपूरचंद ठाकरे, मंगलू सिंह, मनीराम यादव, सालिक राम, गजानंद यादव, भरत पटेल, राजूम लाल, समलू यादव, गजानंद यादव, लेख राम बहिष्वर, कांतिलाल मरकाम, राजकुमार मेरावी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
