अंतर्राज्यीय जुआ फड़ पर छापा, 2 लाख कैश बरामद, 22 जुआरी गिरफ्तार
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। जुए का फड़ कोंटा के आरएसएन लॉज में लगा था। पुलिस ने फड़ और जुआरियों से 2 लाख 400 रुपए नगद, एक कार, स्कूटी, डेढ़ दर्जन मोबइल फोन समेत कुल 11 लाख 50 हजार 400 रुपए की संपत्ति बरामद की है। लॉज मालिक सहित कुल 22 लोग पकड़े गए हैं। गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के निवासी हैं।
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा जिले में सभी तरह की अवैध गतिविधियों तथा कृत्यों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चव्हाण के निर्देश पर सुकमा की विशेष पुलिस टीम ने कोंटा के आरएसएन लॉज में छापा मार कर अंतर्राज्यीय 22 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों एवं फड़ से कुल 2 लाख 400 रुपए नगद, ताश की 122 गड्डियां, 108 खुले पत्ते, 18 मोबाइल फोन, 2 पेन, एक रजिस्टर, एक चादर, एक एक कार, एक स्कूटी सहित अन्य सामग्री जप्त की गई। जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 11 लाख 50 हजार 400 रुपए बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अधिकांश तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश के निवासी हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध थाना कोंटा में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिला पुलिस सुकमा द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
ये हैं 52 परियों के 22 बादशाह
गिरफ्तार आरोपियों में लॉज मालिक आर. मुरली पिता सत्यनारायण निवासी पुराना बस स्टैंड कोंटा, केसी शेखर पिता जयराम, निवासी श्रीनगर कॉलोनी कोत्तागुडेम, तेलंगाना, एम. रामकृष्णा पिता नरसिंहा राव, निवासी कुनावरम जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, पी. सत्तीबाबू पिता सोमा राजू, निवासी एलसी रेड्डी पल्ले, पिनपाका मंडल, जिला कोत्तागुडेम तेलंगाना, देशु राजेश पिता सीतारामांजनेलु, निवासी भद्राचलम, तेलंगाना, सीएच प्रताप पिता वेंकट रामैया, निवासी कुनावरम जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, एच. रामू पिता राजू, निवासी कुनावरम, जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, बाला वेंकटेश्वर राव पिता नरसैया भगवंदास कॉलोनी भद्राचलम, तेलंगाना, के. मुरली कृष्णा पिता श्रीरामुडी, निवासी कुनावरम जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, रामकृष्णा रेड्डी पिता नारायण रेड्डी, निवासी सारापाका, बुरगमपाड मंडल तेलंगाना, जी. श्रीणू पिता जी. रामू, निवासी गोल्लागट्टा पोलावरम आंध्रप्रदेश, के. साई बाबू पिता नीलैया, निवासी टेकलबोरा कुनावरम, जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, चलपति राव पिता चिरंजीवी निवासी चिंतूर जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, सैय्यद इकबाल पिता जाफर, निवासी चेरला पोस्ट,जिला भद्राद्री कोत्तागुडेम तेलंगाना, पी. नरसिंहाराव पिता प्रकाश राव, निवासी तलाडा, जिला खम्मम तेलंगाना, पी. श्रीनिवास पिता वेंकय्या, निवासी नरसिंहरावपेठ, जिला खम्मम तेलंगाना, शेख महबूब अली पिता हुसैन, निवासी तलाडा जिला खम्मम तेलंगाना, एस. श्रीनिवास प्रसाद पिता कोंडलराव निवासी कुनावरम जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, कांता राव पिता रामू निवासी चिंतूर जिला पोलावरम आंध्रप्रदेश, टी. बाबजी पिता रामबाबू, निवासी जगदीश कॉलोनी, भद्राचलम, तेलंगाना, नरसा रेड्डी पिता वेंकटेश रेड्डी, निवासी यूबी रोड, भद्राचलम बुरगमपाड तेलंगाना और बी. नंदू पिता श्रीनिवास, निवासी इलंदु जिला कोत्तागुडेम तेलंगाना शामिल हैं।
