आचार्य पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब शासकीय हाई स्कूल बेंदरची में शहीद दिवस मनाया गया



कवर्धा,,,शहीद दिवस पर छात्र – छात्राओं द्वारा भारत माता के वीर सपूतों राजगुरु,भगतसिंह एवं सुखदेव जी के जीवनी पर निबंध एवं चित्रकला प्रदर्शनी रखा गया।
इस बीच शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हरिराम साहू ने वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की 23 मार्च एक ऐसा दिन हैं जो हमारे देश के इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गया है। आज ही के दिन 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
ये तीनों वीर सपूत हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए हंसते हंसते फांसी को स्वीकार कर शहीद हो गए, और उनके बलिदान ने पूरे देश को एक नई दिशा दी ।


भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की जीवनी हमें साहस, देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती है।
आज के दिन हमें अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। हमें अपने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले शहीदों को याद करना चाहिए और उनके बलिदान को सम्मान देना चाहिए। हमें अपने देश के लिए कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि हम भी अपने देश के लिए कुछ कर सके।इस प्रकार शहीद दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस मध्य हाई स्कूल बेदरची के शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा चंद्रवंशी, कमलेश्वरी ठाकुर ,पुष्पांजलि चंद्रकार सहित कक्षा 9वीं के छात्र – छात्राए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *