एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र का होगा आयोजन-बोड़ला में भव्य शुभारंभ

कवर्धा,,,बोड़ला।सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के क्षेत्र में रानी दुर्गावती जनकल्याण परिषद, बोड़ला एक नया अध्याय लिख रहा है। परिषद द्वारा आयोजित ‘हिन्दू संगम’ के माध्यम से न केवल सांस्कृतिक एकता को बल मिल रहा है, बल्कि लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों ने जन-जन के मन में विश्वास जगाया है। क्षेत्र की महिलाओं और आमजन के बेहतर स्वास्थ्य को समर्पित एक बड़ी पहल होने जा रही है। रानी दुर्गावती जनकल्याण परिषद द्वारा हिन्दू संगम बोड़ला में आगामी 25 मार्च, बुधवार (चैत्र नवरात्रि सप्तमी) को विशाल एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में ‘साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र’ का भी विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

विशिष्ट डॉक्टरों की टीम देगी सेवाएं

इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर , दुर्ग और कवर्धा जिले के सुप्रसिद्ध और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, नेत्र रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, वैस्कुलर सर्जन और फिजियोथेरेपिस्ट सहित 25 से अधिक डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

प्रदेश के नामी डॉक्टर देंगे सेवाएं

इस मेगा शिविर में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कवर्धा के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें डॉ. शालिनी जैन अग्रवाल, डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. अपर्णा वर्मा, डॉ. प्रियंका पंडा सहित 25 से अधिक स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग और कैंसर विशेषज्ञ शामिल हैं। शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ सोनोग्राफी और रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इन बीमारियों की होगी जाँच व परामर्श

शिविर मुख्य रूप से महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर केंद्रित है, जिसमें निम्नलिखित जांचें प्रमुखता से की जाएंगी जैसे गर्भाशय की रसोली (फाइब्रॉइड) एवं अंडाशय की गांठ,नि:संतान दंपत्तियों के लिए विशेष परामर्श, उच्च रक्तचाप,शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच,गर्भाशय और स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच,मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं एवं मेनोपॉज परामर्श,नेत्र जांच, दंत रोग और जनरल फिजिशियन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण।

शिविर स्थल पर रहेगी विशेष सुविधा

सोनोग्राफी एवं रक्त जांच एवम आवश्यक औषधि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने बताया कि शिविर का लाभ उठाने के लिए समय का ध्यान रखना अनिवार्य है, पंजीयन का समय: सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक। शिविर का समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक हिन्दू संगम बोड़ला में रहेगा।

साप्ताहिक सेवा की शुरुआत

इस मेगा शिविर के साथ ही क्षेत्र में ‘साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र’ शुरू होगा, जहाँ प्रत्येक बुधवार को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।आयोजक रानी दुर्गावती जनकल्याण परिषद ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों और नागरिकों से अपील की है कि वे चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के इस पावन अवसर पर आयोजित इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का लाभ का अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं एवम इसकी सूचना अपने ईस्ट मित्र सगे संबंधी को अवश्य देवें ताकि वे भी इसका लाभ ले सके।
पंजीयन हेतु संपर्क करें। 7974624697, 6264882027, 8965984121, 8770438980

अब स्वास्थ्य सेवा का बड़ा संकल्प

विगत कई वर्षों से हिन्दू संगम बोड़ला के तत्वाधान में भव्य ‘हिंदू संगम’ और ‘होली मिलन समारोह’ का सफल आयोजन किया गया जा रहा है । इन आयोजनों ने क्षेत्र में समरसता आपसी भाईचारे और गौरवशाली परंपराओं को संजोने का काम किया। होली मिलन समारोह के जरिए जहाँ समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में पिरोया गया। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता के बाद, परिषद ने अब ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के ध्येय को अपनाते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है।

क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि रानी दुर्गावती जनकल्याण परिषद द्वारा किए जा रहे ये पुनीत कार्य सराहनीय हैं। चाहे वह पूर्व में आयोजित हिंदू संगम और होली मिलन हो या अब होने वाला यह विशाल स्वास्थ्य शिविर, परिषद निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटी हुई है। परिषद के सदस्यों का विजन है कि बोड़ला क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बेहतर इलाज से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *