दो तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख का गांजा बरामद



जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोधघाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ कर 10 किलो से भी ज्यादा गांजा बरामद किया है। जप्त गांजे की कीमत 5 लाख 18 हजार रुपए बताई गई है।
बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बस स्टैंड जगदलपुर के पीछे खड़े हैं, जो अपने पिट्ठू बैग में गांजा रखकर परिवहन करने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम तुरंत नया बस स्टैंड जगदलपुर पहुंची। जहां पर मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदेही व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी मोहम्मद नासिर पिता मोहम्मद उमर उम्र 40 वर्ष निवासी शाहदरा सेक्युलर थाना सरहद जिला सरहद दिल्ली एवं मुकेश कुमार पिता कचरा राम उम्र 26 वर्ष निवासी रावर विलाडा जोधपुर थाना कपेड़ा जिला जोधपुर राजस्थान के निवासी हैं। तलाशी लेने पर बैग के अंदर तीन पैकेट में कुल 10.36 किग्रा गांजा मिला। गांजे की कीमत 5 लाख 18 हजार रुपए है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया।
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, प्रमोद ठाकुर व लोकेश्वर नाग प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव एवं आरक्षक भैरव सिन्हा, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरीलाल आर्यों और परमानंद भोयर का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *